दिल्ली/एनसीआर
एनसीआर में लगा भारी जाम, नोएडा में स्कूल बंद
भारी बारिश के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। आने वाले दो से तीन दिनों में और बारिश के पूर्वानुमान के साथ नोएडा और गुड़गांव में कक्षा 1-8 के स्कूल बंद हैं। नोएडा, गुड़गांव और राष्ट्रीय राजधानी में मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यातायात भी प्रभावित रहा। कई कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा हैं। गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलजमाव की भी खबर है।






