उत्तराखंड
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री राज्यपाल से मिलीं

देहरादून । केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीन पंवार से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।






