मध्यप्रदेश

कांग्रेस के 50 फीसदी कमीशन वाले आरोप पर गृहमंत्री का पलटवार

भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में राजनेताओं के बीच बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस बीच पिछले दिनों कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार पर 50 फीसदी कमीशन लेने के आरोप का मामला गरमा गया है। मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मप्र में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पहले राहुल गांधी से झूठ बुलवाया अब प्रियंका गांधी वाड्रा से झूठा ट्वीट करवाया। प्रियंका जी, आपने जो ट्वीट किये हैं उसके प्रमाण दो अन्यथा हमारे पास कार्यवाही के सारे विकल्प खुले हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव इन्होंने पहले आपके भाई से झूठ बुलावा दिया कि मध्य प्रदेश में की 2 लाख का कर्ज माफ करेंगे। अब आपसे झूठे पत्र के आधार पर ट्वीट करवा दिया। आपको झूठा साबित कर दिया। कांग्रेस के प्रति लोगों में पहले ही विश्वास नहीं है।

आपके इस झूठे ट्वीट से विचार की खंडित हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को मैं चुनौती देता हूं, कौन अवस्थी जी है, कहां रहते हैं, क्या करते हैं। यह संस्था कौन सी है जिसकी अपने ट्वीट किए हैं। इनको स्पष्ट उजागर करो, वर्ना सारे विकल्प हैं। हमारे पास सारे विकल्प खुले हुई है, कार्रवाई करने के लिए। ऐसे आप किसी को फ्रेम नहीं कर सकते, जनता लगातार आपके बारे में गलत धारणा बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button