दिल्ली/एनसीआर

राहुल गांधी की सजा पर रोक को कांग्रेस ने बताया नफरत

दिल्ली- राहुल गांधी की ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी है। इसके बाद कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने इसे “नफरत के खिलाफ प्यार की जीत” कहा। कांग्रेस ने ट्वीट किया, “यह नफरत के खिलाफ प्यार की जीत है। सत्यमेव जयते – जय हिंद।”

– कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह खुशी का दिन है…मैं आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा और बात करूंगा।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय से राहत मिल गयी है, उन्हें सदन में आने की अनुमति जल्द से जल्द दी जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि घिनौनी साजिश बेनकाब हो गई है।

– राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी पर मानहानि के मुकदमे में सजा पर रोक का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है। यह सच्चाई एवं न्याय की जीत है।

– केरल कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि केरल के लोग, विशेषकर वायनाड के लोग खुश होंगे क्योंकि उन्हें अपना सांसद वापस मिल गया है। बीजेपी को इस मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए। भारत की सर्वोच्च अदालत को एहसास हुआ कि यह राहुल गांधी को चुप कराने का एक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button