धर्म
व्रत के दौरान कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल ?
नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत-उपवास का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों के दौरान बहुत- से लोग अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत-उपवास रखकर माँ भगवती को प्रसन्न करते है। नवरात्रि के व्रत में कोई फलाहार लेता है, तो कुछ लोग केवल पानी पीकर ही नौ दिन तक उपवास रखते हैं। मेडिकल के अनुसार, व्रत या उपवास रखना सही माना जाता है। इससे हमारी बॉडी का मेटाबॉलिजम ठीक रहता है। लेकिन लगातार इन नौ दिनों तक चलने वाले व्रत का आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है इसलिए यदि आप व्रत के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखेंगे तो व्रत रखने के दौरान या व्रत के बाद भी आपकी सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। तो आइये जानते है कि व्रत के दौरान आप अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें:-


