अखिल भारतीय हिन्दी विधि प्रतिष्ठान ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया हिन्दी सप्ताह
मां से मिलती है हिंदी भाषा की सीख: जनपद न्यायाधीश

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। दीवानी न्यायालय परिसर में हिन्दी विधि सप्ताह के प्रथम दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सर्व प्रथम संस्थान के अध्यक्ष पंडित रामछबीले शुक्ल ने सभागार में उपस्थित हिन्दी प्रेमियों को हिन्दी प्रयोग के लिए संकल्प दिलाया। मूकबधिर विद्यालय के छात्र-छात्रों ने ‘माँ सरस्वती शारदे’ नामक सरस्वती वंदना, चकदे इंडिया और राजस्थानी गीत मेंहदी राचन लागी पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कर्मवीर सिंह और व्यवस्थापन रंजीता देवी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हिन्दी वह भाषा है जिसकी सीख हमें अपनी माँ से मिलती हैं। इसलिए इसकी सेवा करना मातृ सेवा है। हिन्दी का शनैः-शनैः स्थायी विकास हो रहा था। स्थानीय लोक अदालत के न्यायिक सदस्य अनिल त्रिपाठी ने कहा कि हम सब का यह प्रयास होना चाहिए कि सिंधु से ब्रम्हपुत्र एवं कश्मीर से कन्या कुमारी तक विस्तृत हमारी मातृ भाषा विश्व में सार्वभौमिक बने।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवेन्द्र मिश्र ने कहा कि हमारा संकल्प कागजो पर न रहकर धरातल पर रहना चाहिए। प्रतिष्ठान के सचिव अनुपम दीक्षित ने कहा कि समस्त भाषाओं के सरल और सार्वभौमिक शब्दों को हिन्दी में अपना कर इसे विस्तृत आकार देना चाहिए। किसान महाविद्यालय के पूर्व अध्यापक विमलेश जायसवाल ने मूकबधिर विद्यालय की व्यवस्था और सेवाओं पर प्रकाश डाला। मीडिया प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि हिन्दी विधि सप्ताह के शेष कार्यक्रम जनपद अधिवक्ता संघ के चुनाव के बाद सम्पन्न होगें। जिनकी तिथियां शीघ्र घोषित कर दी जायेगी।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शेषमणि शुक्ल, मोटर दुर्घटना अधिनियम के न्यायाधीश संजीव त्यागी, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश राम प्रकाश पाण्डेय, इन्दु प्रकाश, विराट शिरोमणि जनपद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा, महामंत्री पुष्पांजलि मिश्र, महावीर प्रसाद चाटिया, आनन्द शुक्ला, वरूण मोहित निगम, शैलजा मिश्रा, प्रतिमा चौधरी, अंकुश श्रीवास्तव, मनीष सिंह, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, राम नरायण मिश्रा, सुबेदार मिश्रा, ओमकार सिंह, अरुण यादव, पंकज कुमार, राम अचल सिंह सेंगर, बाबू राम तिवारी, राम सूरत वर्मा, संजय श्रीवास्तव, राम सागर राव, एसएमएस जैदी, विजय कुमार पाठक, अनूप श्रीवास्तव, संजय तिवारी, राम जी वाजपेयी, विजय यादव,जगदम्बा बक्श सिंह, पैकर जमाल, श्रवण निगम, पवन शर्मा, शेख इस्माइल, महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित तमाम हिन्दी प्रेमी उपस्थित रहे।