जमीन पर तड़पते रहे पति-पत्नी
परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी

पति-पत्नी ने जहर खाकर जीवन का किया अंत
जन एक्सप्रेस/कानपुर नगर: सोमवार को शहर में पति-पत्नी ने जहर खाकर अपने जीवन का अंत कर लिया। दोनों काफी देर तक जमीन पर तड़पते रहे। शोर सुनकर मोहल्ले वाले घर पर पहुंचे उनके परिवार वालों को जानकारी दी। एंबुलेंस से दोनों को हैलेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देकर बुलाया। पुलिस और फौरन सिटी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। दोनों ने 5 साल पहले परिवार से झगड़ा कर शादी की थी। यह घटना पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव की बताई जा रही है।
परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आवास विकास संत पुरम नौबस्ता के रहने वाली सलोनी सचान और अलकेश सचान ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। शादी के बाद पनकी के पतरसा गांव में दोनों किराए के मकान में परिवार से अलग रहते थे।
पड़ोसियों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे
रविवार रात दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मकान मालिक और पड़ोसियों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को हैलेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस की माने तो अभी तक घटना की सही वजह का पता नहीं चल सका है। लड़की के भाई अमन तिवारी ने बताया कि वर्ष 2021 में दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों बहुत खुश थे। पता नहीं कैसे यह सब कर लिया। दोस्त से सूचना मिली की दोनों ने सुसाइड कर लिया है।