आजमगढ़ में थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला ,समझौता कराने पहुँचे थाना प्रभारी को गुंडों ने पीटा
दो पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद

जन एक्सप्रेस आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पर ड्यूटी के दौरान गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब थाना प्रभारी एक गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद को सुलझाने पहुँचे थे। दोनों पक्षों को थाने लाया जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक दर्जनों हमलावरों ने पुलिस अधिकारी पर हमला बोल दिया।
राजीव कुमार सिंह को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। हमले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, और भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।
पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें फूलचंद, सर्वेश, लकी, गौतम, आकाश, सिंकू, विपिन, चंद्रेश, ऋतिक, राकेश, विशाल, मनोज, शर्मीला, शिवमूरत, संगम, मंकू और ऋषभ शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वयं निगरानी कर रहे हैं।






