उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में शाहगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई, महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम ने मारपीट एवं हत्या के प्रयास से जुड़े गंभीर मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 नवंबर 2025 को सूबेदार पुत्र राम सूरत, निवासी जहीरूद्दीनपुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-401/2025 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 118(1), 117(2), 352, 351(3), 109(1), 309(6), 61(2) तथा धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

उक्त मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता रूबी बिन्द पत्नी राम मूरत बिन्द, निवासी कलाफतपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ को उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा द्वारा पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण

नाम रूबी बिन्द,पति का नाम राम मूरत बिन्द,निवासी कलाफतपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 के0 के0 सिंह, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर,उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा, थाना शाहगंज, जौनपुर,म0का0 रीता चौहान, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर

शाहगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button