उत्तराखंडराजनीतिराज्य खबरें

उत्तराखंड में भाजपा ने जारी किये सभी जिलाध्यक्षों के नाम, जानिये किसका हुआ चयन

जन एक्सप्रेस/उत्तराखंड: भाजपा ने सोमवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सिद्धार्थ अग्रवाल को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। और इसी महीने के अंत तक उत्तराखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान भी हो सकता है। आइये नज़र डालते है, उत्तराखंड में चयनित हुए सभी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची पर।

 

सभी जिलाध्यक्षों के नाम
रुद्रप्रयाग- भारत भूषण भट्ट
चंपावत- गोविंद सामंत
नैनीताल- प्रताप बिष्ट
देहरादून- सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
.पिथौरागढ़- गिरीश जोशी
उद्यमसिंहनगर- कमल जिंदल
टिहरी- उदय सिंह रावत
चमोली- गजपाल बर्तवाल
बागेश्वर- प्रभा गड़िया
अल्मोड़ा- महेश नयाल
काशीपुर- मनोज पाल
पौड़ी- कमल किशोर रावत
देहरादून ग्रामीण- मीता सिंह
ऋषिकेश- राजेन्द्र तड़ियाल
कोटद्वार- राजगौरव नोटियाल
उत्तरकाशी- नागेंद्र चौहान
रूढकी – डॉ मधु

इस महीने हो सकता है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान

प्रदेश भाजपा के भीतर इस बात की चर्चा काफी गर्म है कि संगठन के नए कप्तान का एलान इस महीने हो सकता है। अब सवाल यही है कि प्रदेश संगठन की कमान किस चेहरे के हाथों में होगी। वह खांटी राजनीतिज्ञ होगा और युवा चेहरा या फिर महिला के हाथों में बागडोर सौंप कर केंद्रीय नेतृत्व नया प्रयोग करेगा। इन सभी प्रश्नों के मध्य वरिष्ठ, युवा और महिला चेहरों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई नाम संगठन के भीतर चर्चाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button