देश

उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत ने भाजपा को दिखाया आइना : बीरेंद्र सिंह

जींद । पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राजनीतिक सोच कांग्रेस को मजबूत करना है। सभी कार्यकर्ता मित्रों और रिश्तेदारों से मिल कर भाजपा की विफलताओं को बताएं। भाजपा की कार्यशैली के प्रति लोगों को विश्वास नहीं रहा है। वही लोकसभा चुनाव और उपचुनाव का आपस में कोई संबंध नही है। पहले भाजपा का जो चढ़ाव था अब वह नीचे आने लगा है। भाजपा पूरे तौर पर फेल हो चुकी है। जिसका फायदा उठा कर भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों के न्यायप्रिय मांगों को इग्नोर करोगे तो अन्याय ही कहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सोमवार को राजीव गांधी महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी रहे। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनके सुझाव लिए गए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसलिए कार्यकर्ता जीजान से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं की शक्ति बढ़ेगी तो राजनीतिक में जो आपकी सोच है कि कांग्रेस को मजबूत किया जाए, वो पूरी होगी। कांग्रेस को भी मजबूत करने में बल मिलेगा। हर घर पर, रिश्तेदारी, भाईचारे में दस्तक दी जाए। उन्हें बताया जाए कि भाजपा के दस साल कितने विफल रहे हैं। जनसमर्थन को अपने साथ जोडऩे के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव में अलग-अलग जगहों से अलग-अलग नीतजे आए हैं। इंडिया गठबंधन के 10 उम्मीदवार जीते हैं ओर केवल तीन ही भाजपा के जीते हैं। जिससे साफ जाहिर है कि भारतीय जनता पार्टी का जो एक चढ़ाव था अब वह नीचे उतरना शुरू हो गया है। उसी का यह परिणाम उपचुनाव में जनता ने दिया है। चाहे वह किसी भी राज्य में हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button