देश

भारत फिर से एक बार विश्व गुरु बनेगा : सांसद संजय

बेतिया ।भारत फिर से एक बार विश्व गुरु बनेगा और पूर्ण विकसित देश के रूप में अपना गौरव स्थापित करेगा। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने रविवार काे सदस्यता अभियान के दौरान प्रचार व जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि 6 वर्ष पूर्व भाजपा द्वारा पूरे देश में 11 करोड़ सदस्य बनाया गया था उसे समय पूरे विश्व में भाजपा एक बहुत बड़ी पार्टी का स्थान प्राप्त किया था। बाद में पुनः सदस्यता अभियान चलाया गया तो 18 को सदस्य बनाए गए थे। लेकिन भाजपा की सदस्यता अभियान 2024 के त्तहत हमें उससे भी अधिक सदस्य बनना है ताकि प्रधानमंत्री के विकसित भारत की सपना को पूरा किया जा सके । इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष भाजपा नेता रूपक लाल श्रीवास्तव एवं प्रतीक शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button