देश
बड़ा दिल रखिए और सरदार पटेल के स्मारक पर जाइए
गुजरात चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। इन सब के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आणंद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साध। नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहरी नक्सलियों ने सरदार पटेल की नर्मदा नदी बांध की महत्वाकांक्षी परियोजना को रोकने का प्रयास किया, हमने उनके सपने को साकार करने के लिए अदालतों में 40-50 साल चक्कर लगाए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरदार पटेल ने तत्कालीन रियासतों के विलय के सभी मुद्दों को हल कर दिया था लेकिन कश्मीर का जिम्मा किसी और के पास था तथा वह अनसुलझा ही रह गया।






