उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता प्रत्येक अभियान को सफल बनाने में सक्षम : सुनील बंसल

-महासंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर करें संपर्क

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक गुरुवार को बरेली के होटल ग्रैंड निर्वाणा में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा की।

बैठक में सुनील बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता प्रत्येक अभियान व का र्यक्रम को सफल बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि देश कि सत्ता का मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इसलिए उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं से परिश्रम की अपेक्षा अधिक रहती है और कार्यकर्ता सदैव अपेक्षाओं से अधिक परिणाम देने में सफल भी रहते है। उन्होंने कहा कि महासंपर्क अभियान को जनसम्पर्क व जनसंवाद का माध्यम बनाकर काम करना है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार जनापेक्षाओं को पूरा कर रही है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तथा राष्ट्र व संस्कृति के नव निर्माण के संकल्प की पूर्णता के लिए किये गए कार्यों को लेकर महासंपर्क अभियान के विभिन्न माध्यमों से घर-घर व जन-जन तक संपर्क करना है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 09 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के माध्यम से हमें फिर एक बार जनता के द्वार तक जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूरा किया है।

महासंपर्क अभियान की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में ब्रज क्षेत्र के सांसद, विधायक, प्रदेश, क्षेत्र के पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button