जलालपुर पुलिस ने कत्ल के फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की जलालपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 90/2025 धारा 103(1) बीएनएस के 28 वर्षीय अभियुक्त राहुल राजपूत पुत्र प्रकाश को पड़वार नाला के पास ग्राम बरहरा, जलालपुर के पास से आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जलालपुर पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई 2025 की शाम करीब 5 बजे पुलिस ने लोधीपुरा में देशी शराब की दुकान के पास 40 वर्षीय बालकिशन राजपूत पुत्र श्याम सुन्दर निवासी ग्राम लोधीपुरा जलालपुर और 28 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र प्रकाश राजपूत के बीच शराब पीने के साथ ही लेनदेन के मामले को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमे राहुल राजपूत ने बालकिशन राजपूत के पेट में बाएं तरफ डंडे से, वही सीने पर मुक्के से मारा और नाक से खून बहने के बाद लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी सरीला भेजा, जहां डॉक्टरों ने बालकिशन राजपूत को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया था। वही मामले में घरवालों की तहरीर मिलने के बाद जलालपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 90/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत राहुल पुत्र प्रकाश के खिलाफ दर्ज किया गया। वही अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में खासतौर से क्राईम इंस्पैक्टर पवन कुमार पटेल, हैड कांस्टेबल
शैलेन्द्र कुमार सहित कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।






