जौनपुर: बदलापुर पुलिस ने ‘मिर्च मसाला’ के अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़
देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जनपद में अवैध शराब और अपराध के विरुद्ध जारी ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत बदलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो “मिर्च मसाला” ब्रांड की आड़ में अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहा था।
मुखबिर की सूचना पर ईंट भट्ठे के पास बिछाया जाल
थाना बदलापुर पुलिस को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप क्षेत्र में खपाने की तैयारी है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हिम्मतपुर ईंट भट्ठे के पास दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े रमेश कुमार निषाद को पुलिस ने हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 43 पौवा अवैध “मिर्च मसाला” देशी शराब बरामद हुई।
लंबे समय से सक्रिय था आरोपी
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रमेश कुमार निषाद लंबे समय से इलाके में चोरी-छिपे अवैध शराब बेचने का काला कारोबार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 165/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सख्त निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह, सुनील तिवारी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्राप्त हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
-
उपनिरीक्षक: धर्मेन्द्र दत्त
-
हेड कांस्टेबल: अर्जुन गौतम
-
कांस्टेबल: अनिल यादव
पुलिस का कड़ा रुख: थाना पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।






