मझगवां के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार,गिरफ्त में शिकारी

जन एक्सप्रेस संवाददाता | चित्रकूट
तराई क्षेत्र के जंगलों में शिकारियों का एकछत्र राज चलता है। यहां शिकारी कब किस वन्यप्राणी का शिकार कर दें, उनको कानून का जरा भी डर नहीं है। लंबे समय से शिकारियों द्वारा वन्यजीवों के शिकार करने के मामले सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय पक्षी से लेकर राष्ट्रीय पशु बाघ तक को नहीं छोड़ा है। आज भी स्थिति वहीं बनी हुई है। यूपी -एमपी के तराई जंगल में शिकारियों द्वारा जाल बिछाया गया है। यहां आज भी शिकारियों का राज चल रहा है।
रानीपुर टाइगर रिजर्व से सटे मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां रेंज के सेलहा गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोरका दिनदहाड़े शिकार किया गया है। मोर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था, शिकारियों के जाल में फंसे मोर की हत्या कर दी है। गुरुवार शिकार मामले में वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि एक शिकारी फरार है।





