उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
बेहतर सेवा के लिए उप डाकपाल सुजीत हुए सम्मानित
मुम्बई की प्रसिद्ध संस्था समरस ने किया सम्मान

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर 23 सितंबर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को डाकघर के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने के साथ साथ बेहतर सेवा देने के लिए मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन ने मंगलवार को डाकघर पर तैनात उप डाकपाल सुजीत कुमार श्रीवास्तव का सम्मान किया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने उन्हें स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुजीत के द्वारा किसानों के लाभ की सभी सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ तमाम बचत योजनाओं में किसानों को सहभागी बनाया जा रहा है। जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं।






