बिहार
लालू यादव को मिली विदेश जाने की इजाजत
बिहार: राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजद प्रमुख लालू यादव को इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दी। उन्होंने अदालत से 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मांगी थी। वह फिलहाल आईआरसीटीसी के कथित घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी मामलों में जमानत पर बाहर हैं।






