EDUCATIONउत्तर प्रदेशमहराजगंज

स्कूलों में मैंगो डे के मौके पर “आम” बनकर पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे

मैंगो डे सेलिब्रेशन एक मनोरंजक कार्यक्रम होने के साथ-साथ बच्चों में भाषा विकास का माध्यम है: उपेंद्र विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: जैसे ही गर्मी शुरू होती है जेहन में एक फल का नाम सबसे ज़्यादा आता है और वो है फलों का राजा आम। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘द मदर्स प्राइड स्कूल’ में मैंगो डे मनाया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चे येलो मैंगो के अलग-अलग रूप में तैयार होकर आए थे। वे अपने साथ तरह-तरह के मैंगो भी लाए थे। इस मौके पर आम के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। बच्चों ने मैंगो शेक एक्टिविटी में भी हिस्सा लिया। टीचर्स ने क्लास में मैंगो शेक बनाकर दिखाया। मैंगो डे सेलिब्रेशन एक फन एक्टिविटी होने के साथ बच्चों में लैंग्वेज डेवलपमेंट का भी माध्यम बना। सुंदर ढंग से पीले गुबारे, फूल और आम के आकार के चित्रों से सजाया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चे पीले रंग की पौशाकों में आए। बच्चों ने फलों का राजा आम पर कविताएं सुनाई। अध्यापकों ने क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें बच्चों से कुछ अन्य पीली चीजों जैसे फल, सब्जी और फूल आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए। जैसे-जैसे दिन खत्म होने को आया, छात्र आम के बचे हुए टुकड़ों का स्वाद लेते हुए उत्सव के माहौल का आनंद ले रहे थे। द मदर्स प्राइड स्कूल में मैंगो डे ने न केवल एक फल का जश्न मनाया, बल्कि रचनात्मकता, संस्कृति और पाककला के आनंदमय उत्सव में समुदाय को एकजुट किया, जिससे हर कोई अगले साल के उत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य उपेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों में रचनात्मक कौशल के विकास के लिए और उनके दिनचर्या को और अधिक रुचि पूर्ण बनाने के लिए समय-समय पर विद्यालय में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल सहित शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button