बिहार

विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास?

बिहार:  विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। लोजपा (रामविलास) उपचुनाव में क्या बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी या अलग से प्रत्याशी उतारेगी, इस बारे में स्थिति साफ नहीं हो पाई है। चिराग का कहना है कि अभी पार्टी ने फैसला नहीं लिया है, मंथन जारी है।

लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। लेकिन निर्णय की जानकारी उन्हें नहीं है। वे जल्द निर्णय लेंगे। चिराग ने कहा कि शनिवार को रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि है। उन्होंने वादा किया था कि बिहार में और पूरे देश में उनकी प्रतिमा लगाएंगे। बिहार के हर जिले में भी उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी शुरुआत हाजीपुर से हो गई है।

नीतीश कुमार बिहार विरोधी : चिराग

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा। उन्होंने नीतीश को बिहार विरोधी करार दिया। चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की हर नीति, हर फैसला बिहार की जनता के विरोध में ही रहता है। बता दें कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। वे जहां भी जाते हैं उनकी बुराई करना नहीं भूलते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button