दिल्ली/एनसीआर

लोक सभा अध्यक्ष ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

नई दिल्ली । लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

बिरला ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने हर बार अंतरिक्ष में इतिहास रचने का काम किया है। अनंत की खोज में इनका हर प्रयास मानवता के कल्याण की राह प्रशस्त कर रहा है। इनका समर्पण देश का गौरव बढ़ा रहा है। 140 करोड़ भारतीयों को इसरो पर गर्व है।

उल्लेखनीय है कि इसरो ने आज दोपहर 11:50 बजे सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब आदित्य-एल1 मिशन को इसरो ने प्रारंभ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button