खेल

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस,करेगी पहले बैटिंग

LSG vs GT: आज आईपीएल के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें आमने-सामने हैं. लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस तरह शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस पहले गेंदबाजी करेगी.

लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन-

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक और मयंक यादव

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन-

शुबमन गिल (कप्तान), शरथ बीआर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकंडे और मोहित शर्मा.

दोनों टीमें प्वॉइंट्स टेबल में कहां हैं?

फिलहाल, लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 मैचों में 4 प्वॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज है. इस टीम को 2 जीत मिली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया है. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 4 प्वॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर काबिज है. दरअसल, तीसरे नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स और सातवें नंबर पर काबिज गुजरात टाइटंस के बराबर 4-4 प्वॉइंट्स हैं, लिहाजा टीमें नेट रन रेट के आधार पर प्वॉइंट्स टेबल में ऊपर-नीचे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button