अयोध्या

अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी : महंत गिरीश पति त्रिपाठी

Listen to this article

अयोध्या। नगर निगम चुनाव में सभी 60 वार्डो के प्रत्याशी, चुनाव संचालन समिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व मोर्चा अध्यक्ष की बैठक देवकाली बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया गया।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। दीपोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से सरकार ने यहां की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर परिभाषित किया है। आने वाले समय में अयोध्या देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगी।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत जनता की विकास कार्यो पर प्रति मुहर है। अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम सुन्दर नगरियों में एक बनने की ओर अग्रसर है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने इसके लिए हजारों करोड़ की योजनाएं प्रदान की है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों के विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है।

महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में कार्यकर्ता का लगातार जनता के सम्पर्क में रहना व उनसे संवाद स्थापित करते रहने से यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। विपक्ष की गुमराह करने की नीति को जनता ने नकार दिया है। संगठन के दृष्टि से हारे हुए प्रत्याशी भी वार्डो में कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, 27 नवनिर्वाचित पार्षदों व 33 हारे हुए पार्टी प्रत्याशियों की उपस्थिति रही।

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों भाजपा जिलाध्यक्ष ,सांसद ने किया स्वागत, सम्मान

भाजपा कार्यालय पर पार्टी के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों का सांसद लल्लू सिंह व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की मौजूदगी में स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। सम्पर्क, संवाद व प्रवास की सोच को अपनाते हुए भाजपा सदा जनता के बीच में रहती है। जिसका परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है।

इस दौरान नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बीकापुर राकेश पाण्डेय राना, नगर पंचायत कामाख्या धाम से शीतला प्रसाद शुक्ला, गोसाईगंज नगर पंचायत से विजयलक्ष्मी जायसवाल व पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सभासदों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, जिला महामंत्री राघवेंद्र नारायण पांडे , मनोज वर्मा अशोक कसौधन राधेश्याम त्यागी जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे चुनाव संयोजक गोसाईगंज विनीत सिंह विन्नू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा जिला उपाध्यक्ष पवन चौरसिया मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button