देश

मिजोरम दुर्घटना पर ममता ने जताया दुख

कोलकाता। मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के गिरने से 17 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जाहिर किया है। बुधवार दुर्घटना के बाद उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग साइट एक्स पर लिखा है, “मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के आज ढहने के बारे में जानकर स्तब्ध हूं, जिसमें हमारे मालदा जिले के कुछ श्रमिकों सहित कई साइट श्रमिकों की जान चली गई।

मैंने अपने मुख्य सचिव को बचाव/सहायता कार्यों के लिए तुरंत मिजोरम प्रशासन के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया है। मालदा जिला प्रशासन को शोक संतप्त परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कहा गया है। हम प्रभावित परिवारों के परिजनों को यथाशीघ्र उचित मुआवजा देंगे। संकटग्रस्त लोगों के प्रति एकजुटता, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button