दिल्ली/एनसीआर

लोगों को मुफ्त शिक्षा और बिजली मिलनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से शनिवार को रेवड़ी कल्चर के बढ़ावा देने वाले लोगों पर प्रहार किया था और दावा किया था कि कुछ लोग अब इसके खिलाफ कमर कस रहे हैं। अब इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल का भी बयान आया है। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि लोगों को मुफ्त शिक्षा और बिजली मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेताओं को भी मुफ्त में बहुत सारी सुविधाएं मिलती है। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कितने लोगों के कर्ज माफ कर दिए गए।मोदी के विडियो को लेकर उन्होंने ट्वीट किया कि लोग महंगाई से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। जनता को मुफ़्त शिक्षा, मुफ़्त इलाज, मुफ़्त दवाइयाँ, बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए? उन्होंने कहा कि नेताओं को भी तो इतनी फ्री सुविधायें मिलती हैं। कितने अमीरों के बैंकों के क़र्ज़े माफ़ कर दिये। बार बार मुफ़्त रेवड़ी बोलकर जनता का अपमान मत कीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में ‘‘रेवड़ी संस्कृति’’ की आलोचना करते हुए कहा कि देश में एक बड़ा वर्ग इससे मुक्ति दिलाने के लिए कमर कस रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना देश में सामाजिक-आर्थिक बदलाव का एक प्रमुख साधन बन रही है।

इसके साथ ही मोदी ने कहा था कि भाई-भतीजावाद अब गरीब समर्थक योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावित नहीं करता है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button