कानपुर

भाजपा से नौ बागी पदाधिकारियों की छह वर्ष के लिए सदस्यता समाप्त

Listen to this article

कानपुर । नौ बागी पदाधिकारियों को भाजपा ने छह साल के लिए सदस्यता समाप्त कर दिया। गुरुवार को निकाय चुनाव में मतदान के दौरान जांच में पाया गया कि दूसरे उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करा रहे थे। यह जानकारी शुक्रवार को कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 9 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर गुरुवार को निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। आरोपित सदस्यों की जांच के बाद सभी की 6 वर्ष के लिए सदस्यता समाप्त कर दी गई। इन सभी पर पार्टी की जांच में पाया गया के सभी चुनाव में दूसरे प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करा रहे थे।

कानपुर उत्तर जिले के लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता और वार्ड 85 से ही पार्टी के कार्यकर्ता शरद त्रिवेदी को पार्टी से निकाल दिया गया है। इसी क्रम में भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष बीना आर्य ने बताया कि बर्रा मंडल अध्यक्ष ओम पाठक, बर्रा मंडल मंत्री अनुज पांडे, संदीप त्रिपाठी पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के सदस्य रामेंद्र तिवारी, बूथ अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी सेक्टर संयोजक सुनील त्रिवेदी और पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता पर पार्टी द्वारा कार्रवाई की गई ।

भाजपा के आरोपित पदाधिकारियों और सदस्यों के खिलाफ जांच कराए जाने के बाद, सभी को पत्र जारी करके पार्टी इन सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पत्र जारी कर रही है। इन पर लगे आरोप के आधार पर सभी पर पार्टी ने कार्रवाई किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button