मंत्री सतपाल ने क्षेत्रवासियों को गिनाए केंद्र के नौ वर्षों के काम

देहरादूनब । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नौ वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण काम किए गए हैं। अनुच्छेद 370, राम मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले भी इसी दौरान हुए हैं। यह बातें गुरुवार को चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के चलाये जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में भारी बारिश के बावजूद बौंसाल, मेटाकुंड, अमोठा, पाटीसैंण में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क कर केन्द्र की भाजपा सरकार की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण का भी औचक निरीक्षण भी किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इन नौ सालों में अनेक महत्वपूर्ण काम किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताना है और देश को विकास की ओर अग्रसर करना है।