उत्तर प्रदेशचित्रकूट

किताब लेने निकला किशोर लापता, कई टीमें गठित, पुलिस ने आमजन से मांगी मदद

17 वर्षीय आर्यन सिंह की तलाश तेज, मानिकपुर पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत

जन एक्सप्रेस/मानिकपुर/चित्रकूट।थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी 17 वर्षीय Aryan Singh के लापता होने के मामले में मानिकपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। 10 फरवरी 2026 की शाम से लापता किशोर की तलाश में पुलिस पूरी सक्रियता के साथ जुटी हुई है, जबकि परिवार की निगाहें अब भी दरवाजे पर टिकी हैं और उन्हें बेटे के सकुशल लौटने का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार आर्यन सिंह घर से किताब लेने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा सूचना देने पर थाना मानिकपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी और मामले को गंभीरता से लेते हुए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किशोर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।पुलिस ने सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से भी अभियान शुरू किया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक आर्यन की जानकारी पहुंचाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है और किसी भी इनपुट को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।मानिकपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी आर्यन सिंह के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देता है, तो तुरंत थाना मानिकपुर से संपर्क करें, ताकि उसे सकुशल बरामद किया जा सके।पुलिस ने परिवार को आश्वस्त किया है कि हर संभव प्रयास जारी हैं और जल्द ही आर्यन को खोज लिया जाएगा। वहीं गांव और आसपास के इलाके के लोग भी किशोर की सकुशल वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button