जन चौपाल में उठी ग्रामीणों की आवाज पर विधायक अविनाश चंद द्विवेदी की त्वरित कार्रवाई, गांव में छाया खुशी का माहौल
24 घंटे में पहुंची बोरिंग मशीन, बिजली ट्रांसफार्मर लगाकर दूर हुई पानी-बिजली की समस्या

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट/मानिकपुर।(हेमनारायण हेमू):ग्राम पंचायत टिकरिया में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम का बड़ा असर देखने को मिला, जब ग्रामीणों द्वारा पानी और बिजली की समस्या उठाए जाने के बाद विधायक Avinash Chandra Dwivedi ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर समाधान करवा दिया। विधायक की इस तत्परता से पूरे गांव में खुशी का माहौल छा गया।जन चौपाल के दौरान आदिवासी समुदाय और ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल और बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने कहा कि न तो पानी की व्यवस्था है और न ही बिजली की सुविधा ठीक से मिल रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों की समस्या सुनते ही विधायक अविनाश चंद द्विवेदी ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए दूसरे ही दिन गांव में बोरिंग मशीन भेजने का आदेश दिया। साथ ही रात में ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली व्यवस्था तुरंत ठीक की जाए। विधायक के निर्देश के बाद अगले ही दिन टिकरिया गांव में बोरिंग मशीन पहुंच गई और बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया, वहीं बिजली ट्रांसफार्मर भी लगाकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।जैसे ही बोरिंग मशीन गांव पहुंची और काम शुरू हुआ, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि “विधायक हो तो ऐसा, जो जनता की आवाज और दुख-दर्द को समझ सके।” ग्रामीणों ने बताया कि दशकों बाद ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है, जिसने उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर तुरंत समाधान कराया।ग्रामीणों ने जन चौपाल पहल की सराहना करते हुए विधायक अविनाश चंद द्विवेदी का आभार जताया और कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से गांव की मूलभूत सुविधाएं बहाल हो सकी हैं।
इस अवसर पर राम विश्वास गर्ग, छोला महाराज, अंकित सिंह, किशोरी प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने विधायक का धन्यवाद करते हुए जन चौपाल कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया।






