उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार छिनैती का ओपो मोबाइल और अपाचे बाइक बरामद

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: थाना सुजानगंज पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती किया गया ओपो A53 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

थानाध्यक्ष सुजानगंज के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ थाना सुजानगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 342/2025, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमरजीत बिंद पुत्र अच्छेलाल बिंद निवासी ग्राम भिखारीपुर, थाना मछलीशहर तथा पंकज सरोज उर्फ चंदन सरोज पुत्र बटेश्वर सरोज निवासी ग्राम तिलोरा, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के पास से एक ओपो A53 मोबाइल फोन और काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका प्रयोग घटना में किया गया था।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा,कांस्टेबल गया प्रसाद,कांस्टेबल रवि गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button