मोदी सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित : घनश्याम सिंह लोधी

मुरादाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे महासंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर की देहात विधानसभा का सदर ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को लाभार्थी सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता रामपुर लोकसभा से सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकार ने बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ सभी को पहुंचाया है।
सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। जिस प्रकार से मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित है, उससे पूरा विपक्ष के साथ देश विरोधी ताकतें भी मोदी को रोकने के लिए साथ खड़ी हुई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल एक साथ आए तो और उनकी हार हुई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा विरोधी फिर एक होने का प्रयास कर रहे हैं, इस बार भी उन्हें रोकने तथा मोदीजी को और मजबूत बनाने के लिए मुरादाबाद लोकसभा में कमल खिलाना होगा।
सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रत्येक वर्ग के लिए चलाईं जा रही हैं। जिनका बिना भेदभाव के सभी को लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार ने 9 वर्षों के कार्यकाल में सर्वांगीण, सर्व समावेशी विकास सुनिश्चित किया है। इस विकास यात्रा में कोई व्यक्ति, कोई वर्ग, कोई भूभाग और देश का कोई कोना पीछे नहीं छूटा है। केंद्र सरकार ने कोविड-19 जैसी भयानक महामारी में सभी 140 करोड़ देशवासियों को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है, जो लोग कोविड वैक्सीन में कमियां निकालते थे, लगवाने से मना करते थे उन्होंने भी वैक्सीन लगवाई।
अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा ने की जबकि संचालन महानगर महामंत्री और महा सपंर्क अभियान के संयोजक श्याम बिहारी शर्मा ने किया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त, लोकसभा संयोजक डा. विशेष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मनीष सिंह, पूर्व देहात विधानसभा प्रत्याशी डा. केके मिश्रा, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, मंडल प्रभारी डा. मदालसा शर्मा, समाजसेवी डा. लता चंद्रा, लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिसौदिया, राहुल शर्मा, हेमराज सैनी, रजनीकांत जाटव, मंडल अध्यक्ष आलोक सैनी व सोनू सुमन, शशि किरन, हरीश जाटव, सोनू शर्मा, गेत्रपाल सिंह, मोहन लाल सैनी, पार्षद सुरेंद विश्नोई, रुचि चौधरी, पंकज शर्मा, टीटू सैनी, किशनलाल सिंह, मुंशीराम कश्यप, हरेंद्र शर्मा, मोहित तोमर, इरफान, मोहित कुमार, सोमपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह प्रजापति, अरुण सैनी, ईलू कुमार, किशन लाल सैनी, आरके सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।






