उत्तर प्रदेशचित्रकूट

मोहिनी सिंह ने चित्रकूट का सम्मान बढ़ाया राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई

जन एक्सप्रेस, चित्रकूट:आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय के निदेशक और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बलबीर सिंह और समाज सेवी अनीता सिंह की छोटी पुत्री कुमारी मोहिनी सिंह ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 34 वें मावलंकर ऑल इंडिया 10 मीटर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में 384/400 प्वाइंट हासिल करके महिला प्री नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी भोपाल में आयोजित हुई।अब वह दिसंबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी।यहां तक पहुंचने के लिए मोहिनी सिंह ने यूपी राइफल्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पहले प्री स्टेट चैंपियनशिप और फिर स्टेट चैंपियनशिप क्वालीफाई किया।इस प्रतियोगिता में उन्होंने यूपी स्टेट का प्रतिनिधित्व किया।आगे की योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि वह अपने देश के झंडे के नीचे, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहती हैं।मोहिनी की इस सफलता पर नगर के समाज सेवियों , उनके परिवार के शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button