वायरल

300 से अधिक प्रतिष्ठान 24 घंटे कर सकेंगे परिचालन

नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया समेत 314 आवेदकों को दिल्ली में सप्ताह के सातों दिन तथा 24 घंटे परिचालन की अनुमति दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस संबंध में अधिसूचना हफ्ते भर में जारी कर दी जाएगी। अधिकारी ने बताया, ‘‘अमेजन इंडिया उन आवेदकों में से एक है जिनके राष्ट्रीय राजधानी में 24/7 व्यवसाय एवं परिचालन करने संबंधी आवेदन मंजूर किए गए हैं।’’

इस आशय का आवेदन अमेजन ने करीब तीन वर्ष पहले किया था। यह मंजूरी मिलने के बादअमेजन दिल्ली में उत्पादों की दिन-रात डिलिवरी कर सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने इस बारे में अधिसूचना सात दिन के भीतर जारी करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा, ‘‘अगले सप्ताह की शुरुआत के साथ होटल, रेस्तरां, भोजनालय से लेकर भोजन, दवा, लॉजिस्टिक्स तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाले सेवा प्रदाता, परिवहन एवं यात्रा सेवा प्रदाता, केपीओ और बीपीओ को मिलाकर 300 से अधिक प्रतिष्ठान राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे और सातों दिन परिचालन कर सकेंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button