लखनऊ

बड़ी भूमिका में मुख्तार अब्बास नकवी

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 में अभी करीब डेढ़ साल का वक्त बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तैयारियों का आगाज हो चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी इस दौरान रफ्तार बढ़ाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश में कुछ समय गुजारा। खास बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य में मुस्लिम आबादी काफी बड़ी संख्या में है।

भाजपा का अहम मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले नकवी यूपी में अपनी सियासी चहलकदमी बढ़ाने वाले हैं। कि वह जल्दी रामपुर, लखनऊ, इलाहबाद और मुरादाबाद का दौरा कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है। यूपी यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मुस्लिम संगठनों से संपर्क बढ़ाएंगे और ‘संवाद’ बैठकों का आयोजन करेंगे।
नकवी का करगिल रिकॉर्ड
इससे पहले भाजपा ने नकवी को करगिल लोकसभा सीट का जिम्मा सौंपा था। साल 2014 में भाजपा ने पहली बार इस सीट पर जीत की थी और 2019 में भी सीट पर नियंत्रण बरकरार रखा, लेकिन हाल ही में लद्दाख में हुए परिषद चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। करगिल लोकसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 55 फीसदी है। जबकि, 42 प्रतिशत मतदाता बौद्ध हैं।

नीतीश कुमार भी देख रहे दिल्ली की ओर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की ओर देख सकते हैं। कि जनता दल यूनाइटेड की यूपी इकाई ने सीएम कुमार के सामने यूपी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पेश किया है। साथ ही नीतीश जल्दी मिर्जापुर और जौनपुर में रैलियां संबोधित कर सकते हैं।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button