लखनऊ

मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी गंभीर

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। 2 अक्टूबर को उनकी हालत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मेदांता अस्पताल ने आज एक बयान जारी कर कहा कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा उनका इलाज मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के आईसीयू में किया जा रहा है। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ की समस्या गंभीर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इन सबके बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शाम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना है। राजनाथ ने मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव से भी बात की। इससे पहले भी उन्होंने अखिलेश से फोन पर बात कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना था। राजनाथ ने ट्वीट कर कहा था कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव जी से फ़ोन पर बात करके उनकी कुशलक्षेम जानी है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से बात कर मुलायम की तबीयत के बारे में पूछा था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button