खेल

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को बना नया कप्तान…..

मुंबई इंडियंस: मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइज़ी ने बीते शुक्रवार (15 दिसंबर) को बेहद ही चौंकाने वाला फैसला लिया. दरअसल, मुंबई की टीम ने पांच बार खिताब जितवा चुके रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बना दिया. मुंबई की टीम का ये फैसला फैंस को नागवार गुज़रा और उन्होंने अपनी तरह से टीम का विरोध करना शुरू कर दिया. मुंबई इंडियंस के इस फैसले नाखुश फैंस ने टीम को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना शुरू कर दिया.

देखते ही देखते मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 1.5 लाख फॉलोअर्स कम हो गए. एकाएक मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स कम होने से एक बात तो साफ हो गई है कि फैंस को उनका ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए अब तक सबसे सफल कप्तान रहे, लेकिन फिर भी उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक को टीम की कमान सौंपी जाना वाकई चौंकाने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button