उत्तरकाशी: होटल और होम-स्टे व्यवसायियों के लिए राहत की खबर; 20 व 24 मार्च को लगेंगे विशेष समाधान कैंप

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: जनपद में पर्यटन और आतिथ्य व्यवसाय को बढ़ावा देने और व्यवसायियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने एक बड़ी पहल की है। होटल, रेस्टोरेंट और होम-स्टे के लंबित मामलों के निस्तारण हेतु जनपद में दो विशेष शिविर (Special Camps) आयोजित किए जाएंगे।
शिविर का कार्यक्रम और स्थान:
इन शिविरों में पंजीकरण और विभिन्न विभागों की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) से संबंधित मामलों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा:
-
20 मार्च: जीएमवीएन (GMVN) परिसर, उत्तरकाशी (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)।
-
24 मार्च: जीएमवीएन (GMVN) परिसर, बड़कोट (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)।
इन समस्याओं का होगा समाधान:
कैंप में निम्नलिखित विभागों से जुड़े लंबित प्रकरणों को निपटाया जाएगा:
-
पर्यटन विभाग (रजिस्ट्रेशन)
-
अग्नि शमन विभाग (Fire NOC)
-
खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI)
-
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
-
विद्युत एवं जल संस्थान (कनेक्शन व एनओसी)
DM के सख्त निर्देश:
जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए जिला पर्यटन अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा, जल संस्थान व विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी और जिला अग्निशमन अधिकारी को अनिवार्य रूप से दोनों शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।






