देश
अमित शाह ने असम को बाढ़ मुक्त करने के लिए पांच साल का समय मांगा
गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में बाढ़ की शाश्वत समस्या का पूर्ण समाधान करने के लिए शनिवार को पांच साल का समय मांगा और कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदा को इतिहास का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रही है। यहां पार्टी के नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इस समय एक महत्वाकांक्षी बाढ़ मुक्त परियोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के घोषणापत्र में, हमने आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बाढ़ मुक्त असम का वादा किया था। हमने प्रथम दो लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। हमें और पांच साल दीजिए, हम असम को बाढ़ मुक्त बना देंगे।’’