उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर पुलिस के तीन जांबाज़ कर्मी सेवानिवृत्त, एसपी ने किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर में शनिवार को पुलिस विभाग के तीन अनुभवी व कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी चालक एवं कर्मशाला कर्मचारी ने पुलिस सेवा से विदाई ली।

पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल, सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।

सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक प्रेमशंकर द्विवेदी, मुख्य आरक्षी चालक दिवान मुजतबा खां तथा कर्मशाला कर्मचारी सुरेश कुमार मिश्र शामिल हैं। तीनों कर्मियों ने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में निष्ठा, अनुशासन एवं लगन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल भावुक एवं गरिमामय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button