उत्तराखंडदेहरादून

पेपर लीक पर सीएम धामी का सख्त रुख: दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

छात्रों के हित में हर संभव कदम उठाएंगे, सीबीआई जांच से भी परहेज नहीं: सीएम

जन एक्सप्रेस, देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक विवाद में फंस गई है, जिससे राज्यभर के लाखों अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की और पूरे मामले पर सख्त तेवर दिखाए।सीएम धामी ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी गई है, जो पेपर लीक प्रकरण की गहराई से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक कर केवल कुछ खास लोगों को फायदा पहुँचाने की कोशिश की गई, लेकिन अब पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश होगा।सीएम ने कहा कि “राज्य के 80,000 से अधिक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। हम छात्रों के हित में हर जरूरी कदम उठाएंगे।”उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो CBI जांच से भी पीछे नहीं हटेंगे। अभी SIT की जांच चल रही है और उसके निष्कर्षों के आधार पर अगला निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button