आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आजमगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

₹1 लाख करोड़ से अधिक संभावित योगदान के साथ 'यूपी का जेवर' बनेगा आर्थिक प्रगति का इंजन

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के लोकार्पण के साथ ही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की वैश्विक उड़ान शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट न केवल राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेगा, बल्कि जनपद आजमगढ़ के आर्थिक और औद्योगिक मानचित्र को भी पूरी तरह बदल देगा।

आजमगढ़ पर सीधा प्रभाव: ‘लोकल’ से ‘ग्लोबल’ का सपना होगा साकार

जेवर एयरपोर्ट की कार्गो और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं से आजमगढ़ के पारंपरिक उद्योगों को संजीवनी मिलेगी:

  • ODOP को नई पहचान: आजमगढ़ की विश्वप्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी और रेशमी साड़ियों को अब सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी।

  • लॉजिस्टिक्स लागत में कमी: कार्गो सुविधाओं के कारण निर्यात सुगम होगा, जिससे उद्यमियों का मुनाफा बढ़ेगा।

  • युवाओं को रोजगार: एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द विकसित होने वाले औद्योगिक गलियारों से आजमगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर खुलेंगे।

उद्यमियों ने जताई खुशी: “व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार”

जनपद के प्रमुख उद्यमियों ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को आजमगढ़ के लिए एक बड़ी सौगात बताया है:

  • यश जायसवाल (MD, सदद्गुरु एग्रो इंडस्ट्रीज): उन्होंने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दिल्ली जाने की निर्भरता खत्म होगी। जेवर एयरपोर्ट से सीधे संपर्क होने से वैश्विक व्यापारियों से सीधे अनुबंध संभव होंगे और फास्ट डिलीवरी सुनिश्चित होगी।

  • गौरव पांडेय (MD, परफॉर्मेंस इंडिया कंसल्टेंट): उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से समय की बचत होगी और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

जेवर एयरपोर्ट: एक नज़र में मुख्य विशेषताएं

  • यात्री क्षमता: प्रारंभिक 1.2 करोड़, भविष्य में 7 करोड़ यात्री प्रति वर्ष।

  • कार्गो हब: प्रारंभिक 2.5 लाख टन क्षमता, जो निर्यात को देगी बढ़ावा।

  • कनेक्टिविटी: यमुना एक्सप्रेसवे, मेट्रो और बस सेवाओं से सुगम आवागमन।

  • इको-फ्रेंडली: नेट जीरो इमीशन और ग्रीन एनर्जी आधारित अत्याधुनिक डिजाइन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button