उत्तर प्रदेशचित्रकूट

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित

अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनने की अपील की नीति आयोग सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टीबी मरीजों को निरंतर इलाज लेने की दी सलाह

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट।विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को नीति आयोग सभागार, चित्रकूट में क्षय रोगियों को पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी ने इलाज ले रहे क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की और उन्हें नियमित रूप से इलाज लेने की सलाह दी।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से जनपद के सभी विभागों के जिला, तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से अपील की कि वे राज्यपाल द्वारा शुरू किए गए निक्षय पोषण किट वितरण अभियान में निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित करने में सहयोग करें, ताकि अभियान को और अधिक सफल बनाया जा सके।अधिकारियों ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) के मरीजों को समय पर इलाज और पोषण मिलना बेहद जरूरी है। सभी विभागों और समाज के लोगों के सहयोग से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है और टीबी मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरुण कुमार पटेल, डीपीसी ज्ञान चंद्र शुक्ला, पीपीएम विवेक कुमार मिश्रा, एसटीएलएस मुन्ना प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button