उत्तर प्रदेशगोरखपुर
गोवर्धन पूजा पर CM योगी ने की गोसेवा, गोरखनाथ मंदिर में बच्चे का कराया अन्नप्राशन
प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, गौसंरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान

जन एक्सप्रेस गोरखपुर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत रूप से गोसेवा कर पुण्य अर्जित किया। मंदिर परिसर स्थित गोशाला में उन्होंने स्वयं गायों को चारा खिलाया और उनकी सेवा की।मुख्यमंत्री योगी तड़के प्रातः भ्रमण पर भी निकले, जहां उन्होंने एक श्रद्धालु परिवार के आमंत्रण पर उनके बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और परिवार को शुभाशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी से गौसंरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “गौमाता की सेवा, भारतीय संस्कृति की आत्मा है।पूरे मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पूजा में भाग लिया।






