देश

हाल में ही बनाया गया है यूपी भाजपा का अध्यक्ष

Listen to this article

भाजपा कई राज्यों में अपने संगठन में लगातार परिवर्तन कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी योगी सरकार में मंत्री भी हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका था। पिछले काफी समय से भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा चल रही थी। लेकिन पार्टी आलाकमान ने भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। आज भूपेंद्र चौधरी के लखनऊ आगमन पर एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूपेंद्र चौधरी की जमकर तारीफ की।

अपने वक्तव्य में भूपेंद्र चौधरी की क्षमता पर योगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश का हर कार्यकर्ता जानता है और उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। योगी ने कहा कि मैं सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री माननीय भूपेंद्र चौधरी जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई देता हूं। उन्होंने कही कि बूथ स्तर से लेकर के प्रदेश स्तर तक संगठन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की क्षमता और योग्यता रखने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह जी को प्रदेश का हर कार्यकर्ता जानता है। उनके संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखकर ही भाजपा ने उन्हें 2-2 बार पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया।

योगी ने कहा कि पिछले 5 वर्ष 6 माह से चौधरी भूपेंद्र सिंह जी ने यूपी सरकार में पहले स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री के रूप में और फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। बिना किसी प्रोपेगेंडा के कैसे कार्य किया जाता है इसके उदाहरण चौधरी भूपेंद्र सिंह जी हैं। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्‍यक्ष नियुक्‍त होने के बाद सोमवार को नयी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे, जहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 25 अगस्त को चौधरी को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्‍यक्ष नियुक्त किया था।

Show More

Related Articles

Back to top button