देश

क्षेत्रीय पार्टी को नष्ट करना आसान नहीं

2024 चुनाव को लेकर क्षेत्रीय दलों ने अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय दल अलग-अलग गठबंधन की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेकुलर) भी लगातार गठबंधन की कोशिश कर रही है। इन सब के बीच जनता दल (सेकुलर) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को शुरू हुई। माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा एक बार फिर से पार्टी के अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। वहीं, क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के संदर्भ में एचडी देवेगौड़ा ने आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्रीय पार्टी को नष्ट करना आसान नहीं है।
अपने बयान में एचडी देवगौड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक दल क्षेत्रीय राजनीतिक दल से इतने डरे हुए क्यों हैं? इससे ही पता चलता है कि वे कांप रहे हैं। उन्होंने कहा कि न केवल कर्नाटक में बल्कि पूरे देश में एक क्षेत्रीय पार्टी को नष्ट करना आसान नहीं है। माना जा रहा है कि एचडी देवगौड़ा ने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा है। विपक्ष लगातार भाजपा पर क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का आरोप लगाता रहा है। जनता दल सेकुलर कर्नाटक की राजनीति में अच्छी पकड़ रखती है। एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कर्नाटक में गठबंधन की राजनीति में जेडीएस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगले साल कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जेडीएस अपनी ताकत को मजबूत करने की कोशिश में है।

जेडीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि 2024 चुनाव को लेकर भी कोई बड़ा घोषणा हो सकता है। हाल में ही जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी तेलंगाना दौरे पर गए थे। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। इसके बाद से दोनों ही पार्टियों में गठबंधन को लेकर संभावनाएं भी तलाशी जा रही है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button