उत्तराखंडपौड़ीपौड़ी

पौड़ी: एसएसपी ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए

जन एक्सप्रेस/पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानाप्रभारियों व अन्य अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की। एसएसपी ने आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से संपंन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑपरेशन प्रहार को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में एसएसपी सर्वेंश पंवार ने ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित, इनामी, वारंटी अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने आगामी चार धाम यात्रा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए डेंजर जोन, स्लाइडिंग एरिया, बोटल नेक, ब्लैक स्पॉट आदि स्थलों को चिह्नित करते हुए संबंधित विभागों के साथ समंवय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा मार्गों व प्रमुख पड़ाव स्थलों पर जिन पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है वहां पर पार्किंग स्थलों को स्पष्ट रूप से चिन्हित कर उनके लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाने के साथ साथ यातायात नियमों के पालन करने व अन्य जानकारी संबंधी साइन बोर्ड लगाए जाएं। कहा कि अधिक भीड़ होने की स्थिति में यात्रियों को नियंत्रित व व्यवस्थित रखने के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया में आवश्यक सुविधाएं जुटा ली जाए।

एसएसपी ने चार धाम यात्रा में श्रीनगर और लक्ष्मणझूला में पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त करते हुए दिन-रात की ड्यूटियां लगाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने दिन के साथ ही रात में भी चेकिंग अभियान चलाने, होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट आदि में नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button