आंदोलन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लोकतंत्र में आवाज उठाना हर व्यक्ति का अधिकार- राकेश मिश्रा

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने बनारस जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने पर बैठा लिया, गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश हो गयी है, वोट चोरी के दम पर बनी यह सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राकेश मिश्रा ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा वोट चोरी के लगाये गये आरोपों से बौखलाई सरकार ने रायबरेली में भाजपाइयों द्वारा राहुल गांधी जी के काफिले को रोककर हमला करने का प्रयास सरकार की निरंकुशता और हताशा सिद्ध होती है, साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और जौनपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह सहित पार्टी के सैकड़ों नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। गिरफ्तार होने वालों में कांग्रेस जिला सचिव परवेज अहमद, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विपिन शर्मा, यूथ कांग्रेस शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, शैलेन्द्र यादव रहे।






