देश

पीएम मोदी ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 9 साल पूरे हुए हैं। भाजपा इस दौरान अगल-अगल आयोजन कर रही है। सरकार के कामकाज का प्रसार दूर-दराज के इलाके में भी पहुंचाने की कोशिश पार्टी की ओर से की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आंध्र प्रदेश पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2014 के बाद देश की राजनीति में बड़े बदलाव हुए हैं और भारत तेजी से तरक्की भी कर रहा है।
पीएम मोदी ने बदली राजनीतिक संस्कृति
जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत की राजनीति 2014 से पहले की ‘वोट बैंक पॉलिटिक्स’ से ‘रिपोर्ट कार्ड पॉलिटिक्स’ बन गई है। उन्होंने दावा किया कि 2014 से, भारत का परिवर्तन अद्वितीय रहा है। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी जी पारदर्शी शासन में विश्वास करते हैं। लेकिन यहां, आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी सरकार पैसा बना रही है और पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि विकास तो भाजपा ही कर सकती है। अत: आने वाले समय में यहां ‘कमल’ खिले।गरीब का हो रहा कल्याण
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने 80 करोड़ लोगों का ध्यान रखा है। आंध्र प्रदेश में 2.60 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इस वजह से, गरीबी का स्तर 22.5% से घटकर 10% से भी कम हो गया है और अत्यधिक गरीबी 1% से भी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में पिछले 9 साल सेवा (सेवा), सुशासन (सुशासन) और गरीब कल्याण (गरीबों का कल्याण) के बारे में रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button