व्यापार

रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया….

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूत लिवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भूराजनीतिक स्थिति की वजह से कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता के बीच अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 83.14 प्रति डॉलर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.18 पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.81 पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button